देश की खबरें | ‘ऑनलाइन गेमिंग ऐप’ को लेकर सख्त नियम बनाए सरकार: अशोक गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ‘आनलाइन फैंटेसी गेमिंग ऐप’ युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं और सरकार को इनको लेकर सख्त नियम बनाने चाहिए।

जयपुर, तीन जून राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ‘आनलाइन फैंटेसी गेमिंग ऐप’ युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं और सरकार को इनको लेकर सख्त नियम बनाने चाहिए।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ ‘ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग’ और ‘ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म’ का कारोबार देश में लगातार बढ़ता जा रहा है तथा तमाम युवा इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में आने वाली सूचनाओं से पता चलता है कि जल्दी अमीर बनने के लालच में लाखों युवा कर्ज में डूब चुके हैं क्योंकि वे बार-बार अपना पैसा दांव पर लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले आए हैं जब कर्ज बढ़ने के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो गए।

गहलोत ने कहा, ‘‘सरकार ने इन ‘ऑनलाइन गेमिंग ऐप’ को अनुमति दे रखी है परन्तु ये ऐप युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। सरकार को सख्त नियम बनाकर युवाओं को इनके जाल में फंसने एवं बर्बाद होने से बचाना चाहिए।’’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बजरी माफिया को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘‘ऐसा लगता है बजरी माफिया के सामने राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है या फिर सरकार के नुमाइंदों की बजरी माफिया से मिलीभगत इतनी बढ़ गई है कि रोज जा रही जानों का भी कोई मूल्य नहीं रह गया है।’’

गहलोत के अनुसार बजरी माफिया व्यापारी, पुलिस, प्रशासन किसी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं लेकिन पुलिस, प्रशासन और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड