जरुरी जानकारी | सरकार ने वर्ष 2021-22 में 433.24 लाख टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने सोमवार को कहा कि उसने चालू 2021-22 रबी विपणन सत्र में अब तक 433.24 लाख टन गेहूं खरीद का रिकॉर्ड बनाया है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई केंद्र ने सोमवार को कहा कि उसने चालू 2021-22 रबी विपणन सत्र में अब तक 433.24 लाख टन गेहूं खरीद का रिकॉर्ड बनाया है।

धान खरीद के मामले में भी सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) में चार जुलाई तक रिकॉर्ड 862.01 लाख टन की खरीद की है।

गेहूं खरीद में पिछला रिकॉर्ड 389.93 लाख टन का था जो खरीद वर्ष 2020-21 सत्र (अप्रैल-मार्च) में बना था।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां ​​न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न खरीद करती हैं। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने आभासी ‘मीडिया ब्रीफिंग’ में कहा, ‘‘गेहूं की खरीद समाप्त हो रही है। हमने गेहूं खरीद में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।’’

एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आतिश चंद्रा ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि रबी विपणन सत्र, 2021-22 में अब तक 433.24 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि इस खरीद से, पिछले साल के 43.35 लाख के मुकाबले इस साल रिकॉर्ड 49.16 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी का सीधा भुगतान पूरे देश में लागू किया गया था।

चंद्रा ने कहा, ‘‘पूरे भारत में 84,369.19 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई।’’

एफसीआई अधिकारी ने कहा कि खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में चार जुलाई तक खरीदे गये धान खरीद की मात्रा बढ़कर 862.01 लाख टन हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल धान खरीद 900 लाख टन तक पहुंचनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\