विदेश की खबरें | आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने शुरू किया अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस अधियान का नाम है ‘रीच’। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए इसकी घोषणा की है। इसमें बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
इस अधियान का नाम है ‘रीच’। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए इसकी घोषणा की है। इसमें बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
बुधवार से शुरू हो रहे इस अभियान में इंटरनेट पर ऐसे प्रचार आएंगे जिसमें संदेश होगा की ‘‘आत्महत्या को रोका जा सकता है’’। साथ संदेश होगा कि सिर्फ सरकार के नहीं बल्कि कारोबार से जुड़े लोगों, स्कूलों तथा अनेक संगठनों के सम्मलित प्रयासों से मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करके इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से निकला जा सकता है और लोगों को खतरों को समझने में मदद की जा सकती है। दूसरों के साथ संपर्क में रहिए और समस्यओं पर खुल कर बात करिए।
यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने पीस गार्डन से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की आशंका की खारिज.
सरकार के इस अभियान की प्रमुख प्रवक्ता उप राष्ट्रपति माइक पेंस की पत्नी केरेन पेंस ने कहा,‘‘ एकसाथ काम करके हम इसे अमल में ला सकते हैं और आत्महत्या की राष्ट्रीय त्रासदी को समाप्त कर सकते हैं।’’
उन्होंने अभियान के लिए इसे सही वक्त बताया कि क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोग एक दूसरे से कटे हुए हैं।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.17 करोड़ के पार, इस महामारी से 5.43 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)