सरकार याट पर्यटन, व्यक्तिगत नौकायन को बढ़ावा देने की योजना पर कर रही है काम: सर्बानंद सोनोवाल

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सरकार भारत में याट पर्यटन और व्यक्तिगत नौकायन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है.

Sarbananda Sonowal

नयी दिल्ली, 22 सितंबर : बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सरकार भारत में याट पर्यटन और व्यक्तिगत नौकायन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है. याट ऐसी बड़ी नौका को कहते हैं, जिसमें सभी सुख-सुविधाएं होती हैं. आमतौर पर इनका इस्तेमाल रेसिंग और पर्यटन के लिए किया जाता है. भारत की तटरेखा 7,500 किलोमीटर लंबी है और यहां अंतरराष्ट्रीय मानक वाला एक भी मरीना नहीं है. मरीना एक डॉक होता है, जिसका इस्तेमाल ‘सेलबोट’ और याट को खड़ा करने के लिए किया जाता है.

सोनोवाल ने कहा, “क्रूज पर्यटन के साथ-साथ हम भारत में याट पर्यटन के लिए माहौल विकसित करके एक नया आयाम जोड़ने जा रहे हैं.” मंत्री ने कहा कि भारत इतना बड़ा देश है लेकिन ‘हमारे पास कोई जगह (अंतरराष्ट्रीय स्तर की मरीना) नहीं है जहां याट पार्क किए जा सकें.’ सोनोवाल ने बताया कि क्रोएशिया जैसे छोटे देश में 15,000 याट को खड़ा करने की जगह है. यह भी पढ़ें : Kolkata Fatafat Result Today: 22 सितंबर 2024 के लिए कोलकाता FF परिणाम जारी, सट्टा मटका जैसे इस गेम का ऐसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट

मंत्री ने कहा कि याट पर्यटन से भारत में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, क्योंकि प्रत्येक याट 20 लोगों को रोजगार देता है. पश्चिमी देशों, विशेष रूप से क्रोएशिया और इटली ने मरीना परियोजनाओं का निर्माण करके अपने विशाल समुद्र तट का लाभ उठाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट