जरुरी जानकारी | किसानों की मदद के लिए नई योजना पर काम कर रही है सरकार : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक सरकारी बयान के अनुसार, गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकनॉमिक्स (एईआरसी) के हीरक जयंती कार्यक्रम के अवसर पर सिंह ने कहा, ‘‘...केंद्र सरकार किसानों के उत्पादों को दूरदराज के स्थानों तक पहुंचाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है।’’

एक सरकारी बयान के अनुसार, गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकनॉमिक्स (एईआरसी) के हीरक जयंती कार्यक्रम के अवसर पर सिंह ने कहा, ‘‘...केंद्र सरकार किसानों के उत्पादों को दूरदराज के स्थानों तक पहुंचाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है।’’

मंत्री ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि क्षेत्र का योगदान 18 प्रतिशत है, और सरकार इस क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए कई चीजों पर काम कर रही है।

उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल को रोकने की बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘समय की मांग प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना है, और हमें इसे पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को नदी जोड़ो परियोजना के शुभारंभ से किसानों को लाभ मिलेगा। चौहान ने कम पानी में अधिक सिंचाई करने की तकनीक विकसित करने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला के काम को खेतों तक पहुंचाने की जरूरत है और शोधकर्ता सिर्फ प्रयोगशाला तक ही सीमित न रहें।

चौहान ने कहा कि इस खाई को पाटने के लिए डीडी किसान चैनल पर 'आधुनिक कृषि चौपाल' नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह एक ऐसा मंच है जहां किसान, शोधकर्ता और वैज्ञानिक एक साथ बैठते हैं और कृषि क्षेत्र की समस्याओं और नए अवसरों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कृषि क्षेत्र से संबंधित जानकारी केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और इसे विभिन्न ओं में प्रकाशित किया जाना चाहिए ताकि प्रयोगशालाओं और खेत के बीच की दूरी को पाटा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू