लॉकडाउन में शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने देने के उपाय कर रही है सरकार: निशंक

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक निशंक ने नायडू को बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण देशव्यापी बंदी के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा शिक्षण सत्र को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए कारगर उपाय किये गये हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर लॉकडाउन के दौरान शिक्षण संस्थाओं में शैक्षिक कार्य प्रभावित नहीं होने के उपायों की जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक निशंक ने नायडू को बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण देशव्यापी बंदी के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा शिक्षण सत्र को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए कारगर उपाय किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिये अत्याधुनिक तकनीक की भी भरपूर मदद ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नायडू ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय सहित केन्द्र शासित क्षेत्रों के पांच केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर शिक्षण कार्य की निरंतरता का जायजा लिया था।

नायडू ने अध्ययन अध्यापन कार्य की निरंतरता को बनाये रखने के लिये ऑनलाइन क्लास सहित अन्य तकनीकि उपायों को अपनाने की जरूरत पर बल देते हुये शिक्षकों और छात्रों से लॉकडाउन के समय का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों में करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू