नकदी संकट से जूझ रही डिस्कॉम के लिए और कदम लाने की तैयारी कर रही है सरकार

एक सूत्र ने कहा कि बिजली मंत्रालय लॉकडाएन दौरान बिजली वितरण कंपनियों को राहत के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। विशेषरूप से ऐसी स्थिति में जबकि मांग काफी कम है और बिल संग्रहण नहीं हो पा रहा है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल सरकार कोविड-19 पर अंकुश के लिए लागू बंदी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को नकदी संकट से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों के लिए और कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इन उपायों में सस्ती कार्यशील पूंजी और निचला शुल्क शामिल है।

एक सूत्र ने कहा कि बिजली मंत्रालय लॉकडाएन दौरान बिजली वितरण कंपनियों को राहत के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। विशेषरूप से ऐसी स्थिति में जबकि मांग काफी कम है और बिल संग्रहण नहीं हो पा रहा है।

सूत्र ने बताया कि बंदी के दौरान बिजली की मांग में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। 10 अप्रैल को बिजली की मांग घटकर 121.38 गीगावॉट(हजार मेगावाट) रही, जो एक साल पहले इसी दिन 170.52 गीगावॉट थी।

मांग में कमी की प्रमुख वजह उद्योगों और राज्य बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की मांग में गिरावट है।

सूत्र का कहना है कि बिजली वितरण कंपनियां नकदी संकट का सामना कर रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का प्रयास उन्हें कम ब्याज दरों पर कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना है।

सूत्र ने कहा कि इसके अलावा सरकर केंद्रीय और राज्य बिजली नियामकों से डिस्कॉम के लिए दरों में कमी करने के लिए कह सकती है। हालांकि, इन उपायों के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की जरूरत होगी क्योंकि इनका वित्तीय प्रभाव पड़ेगा। सूत्र ने बताया कि इस प्रस्ताव को अगले सप्ताह मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है।

बिजली मंत्रालय ने पिछले सप्ताह डिस्कॉम को राहत के लिए कुछ उपाय किए थे। इनमें उत्पादन कंपनियों (जेनको) को देरी से भुगतान और 30 जून तक बने बिलों पर कम विलंब भुगतान अधिभार शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड