देश की खबरें | राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डाल रही सरकार : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डाल रही है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डाल रही है।

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के उस तरफ चीन की ओर से नये गांव बसाए जाने के दावे वाली खबर को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आप चीन के लिए ‘लाल आंख’ के बजाय ‘लाल सलाम’ की नीति अपना रहे हैं। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, भौगोलिक संप्रभुता और अखंडता सर्वोपरि है, मोदी सरकार इसे खतरे में डाल रही है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘हम बड़ी जिम्मेदारी के साथ और तथ्यों के आधार पर यह आरोप लगा रहे हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा पर 90 नये गांव बसाने शुरू कर दिए हैं, वह हमारी सीमा पर पहले ऐसे 628 गांव बसा चुका है, ऐसा समाचार पत्रों का कहना है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिसंबर 2024 में चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर ‘दुनिया का सबसे बड़ा बांध’ बनाने की घोषणा की, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी, भारत के मीठे पानी के संसाधनों का 30 प्रतिशत हिस्सा है, जिससे इसका प्रवाह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में राज्यसभा में विदेश मंत्रालय के एक जवाब में कहा गया कि मार्च 2021 में चीन ने अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को अपनाया, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी के निचले इलाकों में पनबिजली परियोजनाओं का जिक्र है।

खरगे ने दावा किया कि इसका मतलब है कि मोदी सरकार को 2021 से ही इस मामले की जानकारी थी, लेकिन फिर भी वह बिल्कुल चुप रही।

उन्होंने आरोप लगाया, “बात स्पष्ट है... मोदी जी, आपकी सरकार की प्राथिमिकता ‘पीआर स्टंट’ और स्वयं के झूठे विज्ञापन हैं, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त