देश की खबरें | निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है सरकार : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक राजस्थान को क्षयरोग मुक्त बनाना हमारा ध्येय है और सरकार निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

जयपुर, 24 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक राजस्थान को क्षयरोग मुक्त बनाना हमारा ध्येय है और सरकार निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर टीबी (क्षयरोग) मुक्त राजस्थान सम्मेलन, क्षयरोग मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के दूसरे चरण तथा 104-108 एम्बुलेन्स सेवाओं की शुरुआत पर एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 442 करोड़ रुपए की लागत वाले 224 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया गया।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान 29 ग्राम पंचायतों को क्षयरोग मुक्त घोषित करने वाला पहला राज्य है। क्षयरोग उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4-4 जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर रजत एवं कांस्य पदक दिए गए हैं। यह क्षयरोग के उन्मूलन की दिशा में सरकार के गंभीर प्रयासों को इंगित करता है।

उन्होंने कहा कि निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने एवं 2030 तक राजस्थान को स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक गांव में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाकर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘दुनिया के 26 प्रतिशत क्षयरोग के मरीज भारत में हैं और उनमें से छह प्रतिशत राजस्थान में हैं। 2025 तक राजस्थान को क्षयमुक्त बनाना हमारा ध्येय है। जिस प्रकार प्रदेश में सभी ने मिलकर कोविड-19 महामारी का सामना किया उसी तरह सभी को साथ लेकर प्रदेश को क्षयरोग मुक्त बनाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने ‘म्हारे गांव टीबी न पसारे पांव’ क्षयरोग जागरूकता पोस्टर तथा पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने 2022 में क्षयरोग उन्मूलन की दिशा में रजत पदक प्राप्त करने वाले बारां, भीलवाड़ा, जालोर और जैसलमेर तथा कांस्य पदक प्राप्त करने वाले बांसवाडा, चित्तौडगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिला कलेक्टर को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षयरोग मुक्त 29 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भी सम्मानित किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू