देश की खबरें | सरकार ने तीन महीने के लिए सिरिंजों की कुछ खास श्रेणियों के निर्यात पर मात्रात्मक पाबंदी लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार ने सिरिंजों की कुछ खास श्रणियों की घरेलू स्तर पर उपलब्धता एवं बिक्री बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर ‘मात्रात्मक रोक’ लगायी है।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार ने सिरिंजों की कुछ खास श्रणियों की घरेलू स्तर पर उपलब्धता एवं बिक्री बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर ‘मात्रात्मक रोक’ लगायी है।

मंत्रालय ने कहा कि यह पाबंदी बस सिरिंज की तीन श्रेणियों पर लागू है क्योंकि ये सिरिंज यथासंभव कम समय में कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने के कार्यक्रम की गति बनाये रखने के लिए अहम हैं।

इसने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार के सिरिंज के निर्यात पर पाबंदी नहीं है बल्कि तीन महीने की सीमित अवधि के लिए विशेष प्रकार के सिरिंजों के निर्यात पर मात्रात्मक रोक है।

इसने कहा कि कोविड-19 निरोधक टीके लगाने में उपयोग आने वाले सिरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने इसकी तीन श्रेणियों पर महज तीन महीने के लिए मात्रात्मक रोक लगायी है। इसके अनुसार सीरिंजों की ये श्रेणिया 0.5 एमएल/1 एमएल एपी (स्वत: अक्षम) , 0.5 एमएल/1 एमएल / 2 एमएल/ 3 एमएल (निस्तारण योग्य) और 1 एमएल / 2 एमएल/ 3 एमएल आरयूपी हैं।

सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से इसके निर्यात पर रोक लगायी, इस कदम का उद्देश्य वर्तमान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उनके बाहरी खेप को निरूत्साहित करना है।

ऑल इंडिया सिरिंज एंड नीडल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को निर्यात पर रोक लगाने के निर्णय पर निराशा जतायी थी और सरकार से गैर कोविड-19 आकार वाले सिरिंज के निर्यात पर रोक नहीं लगाने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\