जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचे के विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए: राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान तैयार किया है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पीएम गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को लेकर उत्साह दिखाया है और इससे देश में मल्टी-मॉडल संपर्क का विस्तार होगा। राष्ट्रपति मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने अपने पारंपरिक अभिभाषण में कहा, ‘‘बीते दशकों में हमने भारत में बुनियादी ढांचे के निर्माण में दो बड़ी चुनौतियां देखी हैं। एक, अवसंरचना की बड़ी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाती थीं। दूसरा, विभिन्न विभाग, विभिन्न सरकारें, अपनी-अपनी सुविधा से काम करती थीं।’’

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग होता था, समय अधिक लगता था और सामान्य लोगों को असुविधा भी होती थी।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने पीएम गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान बनाकर इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाया है। इससे देश में मल्टी-मॉडल संपर्क का विस्तार होगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकार भारत को दुनिया में सबसे प्रतिस्पर्धी लॉजिस्टिक केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\