लॉकडाउन की वजह से सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए

सरकार ने पिछले महीने मार्च का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख 20 अप्रैल से बढ़ाकर पांच मई कर दी थी।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई सरकार ने लॉकडाउन की वजह से अप्रैल माह के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने पिछले महीने मार्च का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख 20 अप्रैल से बढ़ाकर पांच मई कर दी थी।

जारी परंपरा के तहत सरकार किसी एक महीने में नकदी संग्रह के आधार पर जीएसटी के आंकड़े जारी करती है। हालांकि, कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने के लिए रिटर्न जमा करने की बढ़ी हुई तारीख तक इंतजार करने का फैसला किया है।

सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से बने हालात की वजह से सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े अभी जारी नहीं करने का फैसला किया है। जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने की कोई तिथि तय नहीं की गई है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘सरकार जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करने से पहले पांच मई का इंतजार करेगी।’’

किसी महीने की कारोबारी गतिविधियों के लिए जीएसटी रिटर्न अगले महीने की 20 तारीख तक भरना होता है। ऐसे में मार्च की गतिविधियों के लिए रिटर्न 20 अप्रैल तक दाखिल किया जाना था। अब इस तारीख को बढ़ाकर पांच मई कर दिया गया है।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि जीएसटी संग्रह काफी कम रहने की वजह से संभवत: सरकार ने शुक्रवार को आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\