जरुरी जानकारी | सरकार ने आठ जनवरी तक एमएसपी पर 531 लाख टन धान खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 70 लाख से अधिक किसानों से 531.22 लाख टन धान की खरीद की है। सरकार ने यह खरीद एक लाख करोड़ रुपये से अधिक में की है।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 70 लाख से अधिक किसानों से 531.22 लाख टन धान की खरीद की है। सरकार ने यह खरीद एक लाख करोड़ रुपये से अधिक में की है।

सरकार ऐसे समय धान की खरीद कर रही है, जब दिल्ली की सीमाओं पर किसान तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘चालू खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में सरकार एमएसपी पर किसानों से खरीफ 2020-21 की उपज की खरीद कर रही है।’’

आठ जनवरी तक धान की खरीद 531.22 लाख टन रही है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया है कि करीब 70.35 लाख किसानों को मौजूदा खरीफ विपणन सत्र के खरीद परिचालन से लाभ हुआ है। अब तक एमएसपी पर खरीद में सरकार ने 1,00,294.26 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

धान की कुल 531.22 लाख टन की खरीद में पंजाब का योगदान सबसे अधिक 202.77 लाख टन का है।

बयान में कहा गया है कि आठ जनवरी तक 24,063.30 करोड़ रुपये में कपास की 82,19,567 गांठ की खरीद हुई है। इससे 16,00,518 किसानों को लाभ हुआ है।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों तथा केंद्र सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत भी शुक्रवार को बेनतीजा रही। अगले दौर की बातचीत 15 जनवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड