जरुरी जानकारी | सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू खपत के लिए चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र ने इस महीने शुरू हुए आपूर्ति वर्ष 2023-24 में एथनॉल उत्पादन के लिए ‘गन्ने के रस और चीनी के रस’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर घरेलू खपत के लिए चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र ने इस महीने शुरू हुए आपूर्ति वर्ष 2023-24 में एथनॉल उत्पादन के लिए ‘गन्ने के रस और चीनी के रस’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि, सरकार ने वर्ष 2023-24 में एथनॉल उत्पादन के लिए ‘बी-शीरा’ के उपयोग की अनुमति दी है। इस फैसले का चीनी उद्योग निकायों ने स्वागत किया है।

सभी चीनी मिलों और डिस्टिलिरी को बृहस्पतिवार को जारी एक पत्र में खाद्य मंत्रालय ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 (दिसंबर-नवंबर) के दौरान एथनॉल उत्पादन के लिए “गन्ने के रस / चीनी के रस का उपयोग नहीं करने” का निर्देश दिया है।

यह निर्देश चीनी (नियंत्रण) आदेश 1966 के खंड 4 और 5 के अनुसार जारी किया गया है।

खाद्य मंत्रालय ने पत्र में कहा, ‘‘तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को बी-हेवी शीरा से प्राप्त एथनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।’’

मंत्रालय का यह निर्णय विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उत्पादन में गिरावट के अनुमान के बीच आया है।

इस कदम का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसीएसएफ) के प्रबंध निदेशक प्रकाश पी नाइकनवरे ने कहा, “अनुबंधित मात्रा के अलावा देश में बी-शीरा से बने एथनॉल का भारी भंडार पड़ा हुआ है। पत्र में उद्योग की चिंता का समाधान है।”

उन्होंने पीटीआई- से कहा, हालांकि, पत्र में कुछ अस्पष्टताएं हैं जिसमें कहा गया है कि बी-हेवी शीरा से ओएमसी द्वारा प्राप्त ‘मौजूदा प्रस्तावों’ से एथनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी। ‘‘क्या मौजूदा निविदा समाप्त होने के बाद इसे वापस ले लिया जाएगा? इसके बारे में कोई स्पष्टता नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\