देश की खबरें | सरकार ने दवा कंपनियों को कोविड समेत विभिन्न रोगों की दवाइयों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को दवा कंपनियों से आपूर्ति श्रृंखला में खुदरा स्तर तक कोविड समेत विभिन्न रोगों की दवाइयों का पर्याप्त भंडार एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को दवा कंपनियों से आपूर्ति श्रृंखला में खुदरा स्तर तक कोविड समेत विभिन्न रोगों की दवाइयों का पर्याप्त भंडार एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 प्रबंधन दवाइयों की प्रचुरता एवं उत्पादन क्षमता एवं स्थिति की समीक्षा की ताकि भारत किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीन समेत कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी। बयान के अनुसार एक प्रस्तुति के माध्यम से मंत्री को विश्व में उभरते परिदृश्य के बारे में बताया गया।
बयान के मुताबिक मांडविया ने देश में महामारी के दौरान अमूल्य योगदान करने को लेकर दवा कंपनियों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का दवा उद्योग सशक्त, लचीला और प्रतिक्रियाशील है। यह उसकी ताकत ही है जिसके कारण महामारी के दौरान हम न केवल अपनी मांग पूरी कर पाये बल्कि 150 देशों को दवाइयों की आपूर्ति करने की स्थिति में भी रहे।’’
बयान के अनुसार दवा कंपनियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला परिदृश्य पर कड़ी नजर बनाये रखने को कहा गया है।
इसके अनुसार उनसे आपूर्ति श्रृंखला में खुदरा स्तर तक कोविड समेत विभिन्न रोगों की दवाइयों की प्रचुर मात्रा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बयान के अनुसार दवा कंपनियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे कोविड दवाइयों की आपूर्ति श्रृंखला कायम रख पायेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)