जरुरी जानकारी | सरकार ने 2024-25 के लिए 4.8 प्रतिशत का राजकोषीय घाटा लक्ष्य हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 4.8 प्रतिशत के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। लेखा महानियंत्रक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 4.8 प्रतिशत के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। लेखा महानियंत्रक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

बीते वित्त वर्ष में सरकार का राजकोषीय घाटा 15,77,270 करोड़ रुपये रहा, जो फरवरी में संसद में पेश किए गए संशोधित अनुमान (15,69,527 करोड़ रुपये) के लगभग बराबर है।

इससे पहले, जारी जीडीपी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 330.68 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

सीजीए के आंकड़ों के अनुसार, सरकार 30.36 लाख करोड़ रुपये या संशोधित बजट अनुमान (आरई) का 98.3 प्रतिशत तक राजस्व संग्रह करने में सफल रही।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार का व्यय 46.55 लाख करोड़ रुपये या संशोधित अनुमान का 98.7 प्रतिशत था।

वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.63 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू