जरुरी जानकारी | गूगल ने नवंबर के दौरान भारत में 61,114 सामग्रियों को हटाया: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल को नवंबर में उपयोगकर्ताओं से 26,087 शिकायतें मिलीं जिनके आधार पर 61,114 सामग्रियों (कंटेंट) को हटा दिया गया। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल को नवंबर में उपयोगकर्ताओं से 26,087 शिकायतें मिलीं जिनके आधार पर 61,114 सामग्रियों (कंटेंट) को हटा दिया गया। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
गूगल ने उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा स्वचालित पहचान के आधार पर भी नवंबर 2021 में 3,75,468 सामग्रियों को हटाया।
कंपनी ने बताया कि उसे नवंबर में भारत में स्थित व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 24,569 शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों के आधार पर कंपनी ने अपने मंच से 48,594 सामग्रियों तथा खुद से 3,84,509 सामग्रियों को हटाया।
अमेरिका स्थित कंपनी ने 26 मई को लागू भारत के आईटी नियमों के अनुपालन के तहत ये जानकारी दी है।
गूगल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि नवंबर के महीने (1-30 नवंबर, 2021) में अपने तंत्र के जरिये भारत में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 26,087 शिकायतें प्राप्त हुई और इन शिकायतों के आधार पर सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई की संख्या 61,114 थी।
गूगल ने कहा, "इनमें से कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित थीं, जबकि दूसरी शिकायतों में मानहानि जैसे आधार पर सामग्रियों को हटाने के लिए कहा गया था। जब हमें अपने प्लेटफॉर्म पर सामग्री के बारे में शिकायतें मिलती हैं, तो हम उनका सावधानीपूर्वक आकलन करते हैं।"
इस दौरान कॉपीराइट (60,387), ट्रेडमार्क (535), धोखाधड़ी (131) और अदालती आदेश (56) के अलावा आपत्तिजनक यौन सामग्री (5) को भी हटाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)