जरुरी जानकारी | चीन के 59 प्रतिबंधित ऐप्स को गूगल प्ले, एपल ऐप स्टोर ने हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने इस सप्ताह जिन 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है, जिससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गई है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई सरकार ने इस सप्ताह जिन 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है, जिससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गई है।

भारत ने सोमवार को टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इसके एक दिन बाद लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था, जबकि अन्य 58 चीनी ऐप को अब हटाया गया है।

गूगल ने कहा कि उसने भारत में अपने प्ले स्टोर से इन ऐप को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारत सरकार के अंतरिम आदेशों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, हमने प्रभावित डेवलपर्स को सूचित किया है और इन ऐप्स तक पहुंच को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जो भारत में प्ले स्टोर पर अभी उपलब्ध हैं।’’

हालांकि, प्रवक्ता ने उन ऐप्स का ब्योरा नहीं दिया, जिन्हें गूगल ने ब्लॉक किया है।

सूत्रों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई एपल प्ले स्टोर ने भी की है।

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से जिन चीनी ऐप को हटाया गया है उनमें यूसी ब्राउजर, शेयरइट, वीचैट, कैमस्कैनर और एमआई कम्युनिटी शामिल हैं।

भारत में टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो गया है।

सूत्रों के अनुसार जिन 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया, उनमें से कई के डेवलपर्स ने स्वेच्छा से अपने एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया था।

इस बीच, प्रतिबंधित ऐप बिगो लाइव ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में गूगल प्ले और एप स्टोर से अपने ऐप को अस्थायी रूप से हटा दिया है और वह स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\