खेल की खबरें | पडिक्कल के नाबाद 161 रन से कर्नाटक की अच्छी शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को पुडुच्चेरी के खिलाफ तीन विकेट पर 293 रन बना लिये ।

चेन्नई, तीन मार्च देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को पुडुच्चेरी के खिलाफ तीन विकेट पर 293 रन बना लिये ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कर्नाटक ने दो विकेट 19वें ओवर में 39 रन पर गंवा दिये थे । सलामी बल्लेबाज आर समर्थ (11) और करूण नायर (छह) सस्ते में आउट हो गए। दोनों विकेट असिथ राजीव ने लिये ।

इसके बाद पडिक्कल ने पारी को संभाला और के वी सिद्धार्थ (85) के साथ उपयोगी साझेदारी की । दोनों चाय तक स्कोर दो विकेट पर 204 रन तक ले गए । इस बीच पडिक्कल ने 277 गेंदों पर 20 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया ।

उन्होंने सिद्धार्थ के साथ 357 गेंद में 223 रन की साझेदारी की । पहले दिन के आखिर में पडिक्कल 161 और कप्तान मनीष पांडे 21 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

एक अन्य मैच में जम्मू कश्मीर को रेलवे ने 258 रन पर आउट कर दिया । कामरान इकबाल ने सर्वाधिक 83 रन बनाये ।

रेलवे के लिये कप्तान और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 76 रन देकर छह विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड