खेल की खबरें | जायसवाल और लोमरोर की उम्दा पारी, रॉयल्स 185 रन पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और महिला लोमरोर की तेजतर्रार पारियों के बाद अर्शदीप सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ 185 रन पर सिमट गया।

दुबई, 21 सितंबर युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और महिला लोमरोर की तेजतर्रार पारियों के बाद अर्शदीप सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ 185 रन पर सिमट गया।

जायसवाल ने 36 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों से 49 रन की पारी खेली जबकि लोमरोर ने 17 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों से 43 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने इविन लुईस (36) के साथ पहले विकेट के लिए 54 और लियाम लिविंगस्टोन (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की।

अर्शदीप सिंह (32 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (21 रन पर तीन विकेट) ने हालांकि डेथ ओवरों में पंजाब किंग्स को शानदार वापसी दिलाई। रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 21 रन ही बना सकी। रॉयल्स ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 19 रन जोड़कर गंवाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स को जायसवाल और लुईस की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने मोहम्मद शमी पर लगातार दो चौकों के साथ खाता खोला जबकि लुईस ने आईपीएल में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज इशान पोरेल पर छक्का जड़ा। लुईस ने पोरेल के अगले ओवर में चार चौके जड़कर आक्रामक तेवर दिखाए।

लुईस ने दीपक हुड्डा का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया।

लोकेश राहुल ने छठे ओवर में गेंद अर्शदीप सिंह को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए लुईस एक्सट्रा कवर पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराके पहले विकेट की 54 रन की साझेदारी का अंत किया। लुईस ने 21 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारा। पावर प्ले में रॉयल्स ने एक विकेट पर 57 रन बनाए।

जायसवाल ने लेग स्पिनर आदिल राशिद के पहले ही ओवर में चौका और छक्का मारा लेकिन कप्तान संजू सैमसन (04) पोरेल की गेंद पर विकेटकीपर राहुल को कैच दे बैठे।

जायसवाल ने 11वें ओवर में हरप्रीत बरार पर चौके के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया। लियाम लिविंगस्टोन (25) ने अर्शदीप पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर फाबियन एलेन को कैच दे बैठे।

महिपाल लोमरोर ने आते ही राशिद पर लगातार दो छक्के जड़े लेकिन जायसवाल बरार की गेंद पर अग्रवाल को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और छह चौके मारे।

लोमरोर ने 16वें ओवर में दीपक हुड्डा को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में दो छक्कों और दो चौकों से 24 रन बटोरे।

मोहम्मद शमी ने रियान पराग (04) को पवेलियन भेजा जबकि अर्शदीप ने लोमरोर को मार्कराम के हाथों कैच कराया। लोमरोर ने 17 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और दो चौके मारे।

शमी ने अगले ओवर में राहुल तेवतिया (02) और क्रिस मौरिस (05) पवेलियन भेजा जबकि अर्शदीप ने पारी की अंतिम दो गेंदों पर चेतन सकारिया (07) और कार्तिक त्यागी (01) को आउट करके रॉयल्स की पारी को समेटा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू