Vietnam Masters 2024: एशियाई डेवलपमेंट टूर के नैम ए बैंक वियतनाम मास्टर्स में भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने बनाई बढ़त
भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने दूसरे दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां एशियाई डेवलपमेंट टूर के नैम ए बैंक वियतनाम मास्टर्स में बढ़त बना ली है.
लांग एन (वियतनाम), 14 जून : भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने दूसरे दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां एशियाई डेवलपमेंट टूर के नैम ए बैंक वियतनाम मास्टर्स में बढ़त बना ली है. पहले दौर में 64 का स्कोर बनाने वाले पुखराज का इस 85 हजार डॉलर इनामी टूर्नामेंट में दो दिन के बाद कुल स्कोर 11 अंडर है.
गिल ने दूसरे स्थान पर चल रहे इंडोनेशिया के जोनाथन विजोनो (68-67) पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है जो नौ अंडर के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं. टूर्नामेंट के लिए कट एक अंडर पर तय दिया गया है और 52 खिलाड़ी कट हासिल करने में सफल रहे. यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024: कनाडा के खिलाफ मैच के बाद भारत लौट सकते हैं शुभमन गिल, आवेश खान
कट हासिल करने वाले अन्य भारतीयों में सुनहित बिश्नोई (70-69) संयुक्त रूप से 11वें, अमन राज (72-68) संयुक्त रूप से 24वें और खलिन जोशी (72-70) संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर हैं. सपतक तलवार (69-76), अर्जुन प्रसाद (71-75) और राहिल गंगजी कट हासिल करने मेंनाकाम रहे.