देश की खबरें | मुंबई हवाईअड्डे पर 6.21 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 6.21 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच जून राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 6.21 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डीआरआई ने शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में सोना जब्त किया और इस संबंध में गिरफ्तारियां भी की।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों को रोका। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से आठ किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट बरामद किये गये, जिसे उन्होंने अपने शरीर में छुपा रखे थे।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान डीआरआई अधिकारियों को आरोपी यात्रियों के एक अन्य सहयोगी के बारे में पता चला और उसे भी पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि जब्त किये गये सोने के बिस्कुट की कीमत 4.98 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में उसी दिन दुबई से यहां पहुंचे एक भारतीय नागरिक को सोने की तारों के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी यात्री ने इन तारों को महिला के पर्स में छिपा रखा था।

उन्होंने बताया कि डीआरआई ने आरोपी के पास से 1.23 करोड़ रुपये मूल्य के 2.05 किलोग्राम सोने के तार बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now