देश की खबरें | मंगलुरु हवाईअड्डे पर 1.36 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो यात्रियों के पास से 1.36 करोड़ रुपये कीमत का 2.468 किलोग्राम सोना जब्त किया है। सीमा शुल्क विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मंगलुरु, 15 जून मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो यात्रियों के पास से 1.36 करोड़ रुपये कीमत का 2.468 किलोग्राम सोना जब्त किया है। सीमा शुल्क विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, तस्करी के प्रयास के अलग-अलग दो मामलों में ये सोने की बरामदगी की गयी है । इसमें कहा गया है कि दोनों मामलों में यात्री दुबई से यहां पहुंचे थे ।

बयान में कहा गया है कि पहले मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने 86.89 लाख रुपये कीमत के 1.684 किलोग्राम 24 कैरेट शुद्धता वाला सेना जब्त किया ।

इसके अनुसार दुबई से आयी महिला यात्री ने अंडरगारमेंट्स और सैनिटरी पैड में इन्हें छिपाया था।

बयान में कहा या है कि एक अन्य मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आने वाले एक यात्री के पास से 49.74 लाख रुपये कीमत का 24 कैरेट शुद्धता वाला 964 ग्राम सोना जब्त किया।

इसमें कहा गया है कि पाउडर के रूप में शरीर में छिपाकर सोने की तस्करी करने का प्रयास किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\