जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये मजबूत, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू मांग में तेजी के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू मांग में तेजी के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 500 रुपये मजबूत होकर 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ आभूषण विक्रेताओं की बढ़ी मांग को दिया।

विदेशी बाजार में सोना 1.30 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,502.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में तेजी आई क्योंकि सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग ने कीमती धातु की तेजी को समर्थन दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, इस बात की चिंता थी कि ईरान इस सप्ताह की शुरुआत में इजरायल पर हमला कर सकता है, जिससे सोने के सुरक्षित निवेश का प्रीमियम बढ़ गया है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\