जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी में 1,000 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इससे पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गिरावट दर्शाता 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये के उछाल के साथ 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले सत्र में चांदी 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये मजबूत होकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा जो शनिवार को 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ी हुई मांग तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को दिया।

वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स में सोना 2,481.80 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले दिन से 8.40 डॉलर प्रति औंस अधिक है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई क्योंकि पश्चिम एशिया संकटों के बीच भू-राजनीतिक चिंताओं ने सोने की सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में मांग को बढ़ावा दिया।’’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, व्यापारियों ने हाल ही में कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़े द्वारा सोने को और समर्थन प्रदान करने के बाद इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक ब्याज दर कटौती पर भी अपना दांव बढ़ा दिया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, पिछले सत्र में तेज वृद्धि के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से बल मिला, क्योंकि निवेशकों को भरोसा था कि फेडरल रिजर्व इस साल सितंबर में ब्याज दरों को कम करेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 28.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\