जरुरी जानकारी | सोना 170 रुपये मजबूत, चांदी में 300 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 170 रुपये की मजबूती के साथ 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात फरवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 170 रुपये की मजबूती के साथ 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों के तेजड़िया रुख वाले संकेतों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 170 रुपये की मजबूती को दर्शाता है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,033 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
गांधी ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में गिरावट के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)