जरुरी जानकारी | सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 200 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, सोमवार को सोने में सपाट कारोबार हुआ, जबकि शुक्रवार को कॉमेक्स हाजिर सोने में 3.45 प्रतिशत की गिरावट आई थी जो अगस्त, 2021 के बाद सबसे अधिक है।

हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें पिछले बंद से अपरिवर्तित रहकर 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।"

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,293 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से एक डॉलर की गिरावट है।

हालांकि, चांदी बढ़कर 29.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड