जरुरी जानकारी | सोना, चांदी के भाव में भारी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 614 रुपये घटकर 50,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 614 रुपये घटकर 50,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले दिन के कारोबार में यह 51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

चांदी भी 1,898 रुपये की गिरावट के साथ 59,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी, जो पिछले दिवस 61,618 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 614 रुपये की गिरावट रही।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,874 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

उन्होंने कहा कि सोने की कीमत डॉलर में मजबूती के चलते गिरावट में रही, क्योंकि निवेशकों ने वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के डर से सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर को तरजीह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड