जरुरी जानकारी | सोना 271 रुपये चढ़ा, चांदी 818 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती तथा रुपये के मूल्य में आई गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 271 रुपये चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा।

नयी दिल्ली, तीन मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती तथा रुपये के मूल्य में आई गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 271 रुपये चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा।

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 51,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 818 रुपये की तेजी के साथ 68,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,607 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी आने के कारण बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 15 पैसे घटकर 75.95 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.40 पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मजबूत होकर 1,932 डॉलर प्रति औंस रही। इससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\