जरुरी जानकारी | सोने में लगातार पांचवें दिन तेजी, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और आज इसकी कीमत 110 रुपये बढ़कर 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और आज इसकी कीमत 110 रुपये बढ़कर 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

पिछले सत्र में सोने की कीमत 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 1,660 रुपये बढ़कर 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 110 रुपये बढ़कर 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 80,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये के कमजोर होकर 86.61 पर आने से सोने की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया।’’

सोमवार को रुपया करीब दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 86.62 (अस्थायी) डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपया 58 पैसे की गिरावट के साथ 86.62 (अस्थायी) डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये में गिरावट से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला, जिससे वैश्विक संकेतों का असर बढ़ा।’’

हालांकि, सोमवार को चांदी लगातार दूसरे सत्र में 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स सोना वायदा 10.70 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,704.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह 1.95 प्रतिशत की बढ़त के बाद हाजिर सोने की कीमतें स्थिर हैं। मुद्रास्फीति की आशंकाओं के कारण कीमतों में उछाल आया है।’’

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\