जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की तेजी, चांदी 580 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की तेजी के साथ 47,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की तेजी के साथ 47,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 580 रुपये की तेजी के साथ 61,266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,686 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के रुख के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.07 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में मंगलवार को हाजिर सोने की कीमत मजबूत होकर 1,814 डॉलर प्रति औंस हो गयी। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी बांड आय में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी रही।’’

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड