जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से सोना 700 रुपये चढ़कर 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 700 रुपये चढ़कर 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 700 रुपये चढ़कर 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत शु्क्रवार को 91,000 रुपये प्रति किग्रा पर अपरिवर्तित बनी रही।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार तीसरे सत्र में बढ़ी और शुक्रवार को यह 700 रुपये बढ़कर 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

पहले यह 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

स्थानीय बाजारों में कारोबारियों ने बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल का श्रेय त्योहारों और शादियों के आगामी मौसम के कारण आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की तरफ से आने वाली मांग में तेजी को दिया।

दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध भाव 341 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 73,779 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 145 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 90,113 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सीमा शुल्क में भारी कटौती और त्योहारी मांग के कारण अगस्त में भारत का स्वर्ण आयात दोगुने से अधिक होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक साल पहले अगस्त 2023 में 4.93 अरब डॉलर मूल्य का सोना आयात किया गया था।

बजट में सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता देश है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,632.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सिक्योरिटीज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से मौद्रिक दर में कटौती का दौर शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे सोना सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।’’

एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी भी 31.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\