जरुरी जानकारी | सोने में 500 रुपये की तेजी, चांदी 700 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर खरीदारी के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर खुदरा और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर खरीदारी के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले तीन सत्रों में पीली धातु के भाव करीब 2,000 रुपये चढ़े हैं।

बृहस्पतिवार को चांदी भी 700 रुपये बढ़कर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बुधवार को यह 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

कारोबारियों के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख ने सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जिंस और मुद्रा के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने में उतार-चढ़ाव भरे दायरे में कारोबार हुआ और उच्चस्तर पर मामूली मुनाफावसूली देखी गई। कॉमेक्स में कीमतों को 2,720-2,725 डॉलर के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जबकि एमसीएक्स पर 79,000 रुपये के आसपास अवरोध का सामना करना पड़ा।’’

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 9.70 डॉलर प्रति औंस या 0.35 प्रतिशत गिरकर 2,747 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, ‘‘बुधवार के सत्र में मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद सोना 2,700 डॉलर के पार चला गया।’’

चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा एक बार फिर अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि करने से भी धारणा को बल मिला है। मोदी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में कोई भी बदलाव कीमतों में अस्थिरता बढ़ा सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारी अब उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की मौद्रिक नीति से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस