जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये पर, चांदी में 500 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार तीसरे सत्र में 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार तीसरे सत्र में 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

व्यापारियों ने कहा कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा लगातार दूसरे महीने अपने भंडार में वृद्धि की खबर के बाद इस कीमती धातु में उछाल आया।

पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 500 रुपये बढ़कर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इसके अलावा, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 247 रुपये बढ़कर 77,994 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी 593 रुपये बढ़कर 91,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,682.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में जोखिम कम करने की धारणा और चीन से कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़े के बीच बृहस्पतिवार को सोने में तेजी आई। पारंपरिक सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ी।

गांधी ने कहा, ‘‘चीन की उपभोक्ता मुद्रास्फीति शून्य हो गई है। इसमें लगातार चौथे महीने में गिरावट आई, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।’’

एशियाई बाजार घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

TRAI Mandate: टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS रिचार्ज प्लान लाने का आदेश; कम आय वाले यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rani Mukerji's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर मांगी प्राइवेसी