जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से सोना 185 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,322 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के भाव में आई तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना 185 रुपये बढ़कर 49,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के भाव में आई तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना 185 रुपये बढ़कर 49,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान पीली धातु का भाव 49,572 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी के भाव में भी तेजी रही। वैश्विक बाजारों की तेजी का समर्थन पाकर यहां भी चांदी का भाव 1,322 रुपये उछलकर 68,156 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दिन यह 66,834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,885 डालर प्रति औंस पर ऊंचा रहा वहीं चांदी भी मजबूती के रुख में रहकर 26.32 डालर प्रति औंस पर बोली गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डालर में नरमी के चलते सोने के दाम में बढ़त हासिल हुई है। कोरोना वायरस के नये रूप और लॉकडाउन की चिंता को लेकर सोना बढ़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड