जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी में 1,200 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बढ़ती मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जबकि चांदी का भाव 1,200 रुपये के उछाल के साथ 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बढ़ती मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जबकि चांदी का भाव 1,200 रुपये के उछाल के साथ 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को पिछले सत्र में चांदी 84,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अलावा, 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 74,200 रुपये और 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बढ़ती मांग के साथ-साथ विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल के कारण सोना मजबूत हुआ।

विदेशी मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 2,548.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने में बढ़त जारी रही, क्योंकि अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़े कमजोर रहने के बाद अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी मामूली 0.26 प्रतिशत बढ़कर 29.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।

जुलाई के अंत में भारत में सोने पर सीमा शुल्क में कटौती की गई, जिससे देश में सोने की मांग को बढ़ावा मिला। इस कटौती के बाद आभूषण खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ उपभोक्ताओं की ओर से भी मजबूत खरीदारी की गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस शोध मानव मोदी के अनुसार, इस सप्ताह कम नौकरियों के आंकड़ों के बाद अब ध्यान शुक्रवार को जारी होने वाले सभी महत्वपूर्ण अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\