जरुरी जानकारी | सोना 700 रुपये के उछाल के साथ नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों को देखते हुए मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्थानीय सर्राफा बाजार में बढ़त का सिलसिला कायम रहा और सोने और चांदी की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों को देखते हुए मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्थानीय सर्राफा बाजार में बढ़त का सिलसिला कायम रहा और सोने और चांदी की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

सोमवार को यह 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी की कीमत 800 रुपये उछलकर 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले बंद भाव से 700 रुपये की तेजी को दर्शाता है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर अधिक है।

पिछले सप्ताह इज़राइल पर ईरान के हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच सुरक्षित संपत्ति की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई।

गांधी ने कहा कि निवेशकों का ध्यान संभावित जवाबी हमले की ओर गया, जिससे दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सर्राफा की मांग बढ़ी है।

चांदी भी बढ़त के साथ 28.40 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले कारोबार में यह 28.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इसके अलावा निवेशक पिछले सप्ताह उम्मीद से अधिक मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण का इंतजार करेंगे, जो मौद्रिक नीति दृष्टिकोण पर अधिक जानकारी प्रदान करेगा।

इस बीच, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का सबसे अधिक कारोबार वाला जून अनुबंध 349 रुपये की तेजी के साथ 72,626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दिन में कारोबार के दौरान यह 72,927 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का मई अनुबंध 314 रुपये की गिरावट के साथ 83,537 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक - जिंस एवं मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स पर सोने में उछाल आया, जबकि कॉमेक्स पर सोना रातोंरात बढ़त के साथ 2,370 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।’’

उन्होंने कहा कि आगे जाकर जब तक भू-राजनीतिक तनाव बना रहता है और बढ़ता रहता है, तब तक सोने के प्रति धारणा में तेजी बनी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी