जरुरी जानकारी | सोने में 82 रुपये की गिरावट, चांदी 208 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 82 रुपये की गिरावट के साथ 48,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 82 रुपये की गिरावट के साथ 48,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 208 रुपये टूटकर 65,594 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,862 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 25.18 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,862 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे यहां सोने की कीमत कमजोर रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\