जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की गिरावट, चांदी 250 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

नयी दिल्ली, 14 जून वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 250 रुपये घटकर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 70 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,310 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 3 डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि डॉलर में तेजी और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख को देखते हुए शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख से सोने की कीमतें फिलहाल दबाव में हैं। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।

चांदी भी गिरावट के साथ 29.05 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। पिछले सत्र में यह 29.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त