जरुरी जानकारी | सोने में 600 रुपये की गिरावट, चांदी 2,800 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपये गिरकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपये गिरकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मंगलवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपये लुढ़ककर 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपये बढ़कर 75,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 754 रुपये बढ़कर 89,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सुरक्षित निवेश के तौर पर प्रीमियम कम होने से बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम हो गई।’’

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\