जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की मजबूती के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पूर्व यह 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’

वैश्विक बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले दो डॉलर की गिरावट के साथ 2,026 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से रौंदा, जोशुआ लिटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IRE बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

असम में पहली बार नेशनल हाईवे बना 'रनवे': पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन, लड़ाकू विमानों ने दिखाया दम (See Pics and Video)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\