जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 800 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह 170 रुपये उछलकर 73,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह 170 रुपये उछलकर 73,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 170 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में यह एक्सचेंज पर 73,094 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत बुधवार को 116 रुपये या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,024 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 89,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें पिछले दिन से 50 रुपये घटकर 74,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।

इस बीच, चांदी की कीमतें 800 रुपये गिरकर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि पिछले दिन चांदी की कीमतें 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 0.42 प्रतिशत बढ़कर 2,603.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस प्रमुख हरीश वी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, कमजोर वैश्विक विकास परिदृश्य और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मांग में आशावाद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्चस्तर के करीब पहुंच रही हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतें मामूली गिरावट के साथ 30.97 डॉलर प्रति औंस पर बोली गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\