जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की गिरावट, चांदी 1,200 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 350 रुपये घटकर 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक नवंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 350 रुपये घटकर 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सुरक्षित निवेश के रूप में मांग घटने से नए महीने में सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।’’
चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये लुढ़ककर 74,300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,978 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस रह गई।
गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
उन्होंने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बुधवार को होने वाली बैठक के नतीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और केंद्रीय बैंक का कोई भी आक्रामक संदेश सर्राफा कीमतों के लिए नकारात्मक हो सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)