जरुरी जानकारी | सोना 259 रुपये, चांदी 110 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 10 जून वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 110 रुपये टूटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की कीमतों में गिरावट से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 259 रुपये की गिरावट आई।’’

मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने में स्थिर कारोबार के बाद पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई है। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है।’’

उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिकी आंकड़ों के आने और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले मुद्रास्फीति के स्तर और आर्थिक वृद्धि को लेकर स्पष्ट संकेत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\