जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,400 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन नरमी जारी रही और यह 200 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन नरमी जारी रही और यह 200 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, चांदी की कीमत 2,400 रुपये के उछाल के साथ 92,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी बाजार में तेजी का रुख, मुख्य रूप से औद्योगिक मांग के कारण है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोमवार को यह 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 7.40 डॉलर प्रति औंस या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 2,665.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई, जो कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ब्रिक्स देशों पर भारी शुल्क लगाने की चेतावनी के बाद डॉलर में मजबूती के बाद आई।’’

मोदी ने कहा कि ट्रम्प की चेतावनी ने ब्रिक्स सदस्य देशों की मुद्राओं को नुकसान पहुंचाया और डॉलर को ऊंचा कर दिया, क्योंकि कारोबारियों को अमेरिका की ओर से और भी अधिक संरक्षणवादी नीतियों की आशंका है। इससे रुपये में और गिरावट आई और यह अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि इजराइल-हिजबुल्लाह युद्धविराम के जारी रहने के संकेतों से भी सोने की सुरक्षित निवेश के मांग में कमी आई, हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने कुछ सुरक्षित खरीदारी को जारी रखा।

एबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, उम्मीद से बेहतर अमेरिकी विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली, जिससे सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं।

एशियाई बाजार में चांदी 1.93 प्रतिशत बढ़कर 31.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\