जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद के मुकाबले 150 रुपये की गिरावट को दर्शाता है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना गिरावट के साथ 2,024 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर गिरावट है।

इसके अलावा चांदी भी गिरावट के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों के बाद डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने में गिरावट आई, जिससे इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति रुख के बारे में कुछ अनिश्चितता पैदा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त