जरुरी जानकारी | बिकवाली से सोना 1,4000 रुपये टूटा, चांदी 4,200 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये टूटकर 80,000 रुपये से नीचे आ गया जबकि चांदी में 4,200 रुपये की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये टूटकर 80,000 रुपये से नीचे आ गया जबकि चांदी में 4,200 रुपये की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख से सर्राफा कीमतों पर भारी दबाव रहा।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी 4,200 रुपये गिरकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। यह दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपये घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले दिन इसका भाव 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिकी में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में तेज बिकवाली देखी गई। इससे कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति 10 ग्राम रह गई।"

कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिका में मिले-जुले वृहद आर्थिक आंकड़ों ने व्यापारियों को फेडरल रिजर्व की साल की आखिरी नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण शुक्रवार को सोने में गिरावट आई।

आंकड़े जारी होने के बाद भी कारोबारी अगले सप्ताह की फेडरल रिजर्व की बैठक में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अगले साल के लिए मौद्रिक नीति का मार्ग अत्यधिक अनिश्चित बना हुआ है।

चांदी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\