जरुरी जानकारी | सोने में 1,150 रुपये की गिरावट, चांदी 2,000 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,150 रुपये लुढ़क कर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,150 रुपये लुढ़क कर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

चांदी भी बिकवाली दबाव में रही और 2,000 रुपये फिसलकर एक लाख रुपये से नीचे 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को चांदी 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए गिरकर 80,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले दिन इसका भाव 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,150 रुपए गिरकर 80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि बृहस्पतिवार को इसका भाव 81,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग तथा विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 406 रुपये अथवा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,921 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,134 रुपये अथवा 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,898 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 15.90 डॉलर प्रति औंस अथवा 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,733 डॉलर प्रति औंस रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सोने में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीतिगत दर में तेजी से कटौती संभवत: नहीं होगी।

गांधी ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी के दावों में दूसरे सप्ताह भी गिरावट आई है। यह श्रम बाजार में मजबूती को बताता है, जबकि एसएंडपी पीएमआई में वृद्धि निजी क्षेत्र में मजबूत का संकेत है। इन सबका सोने की कीमतों पर असर पड़ा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग और आगामी त्योहारों के लिए भारत की खुदरा मांग में सुधार की उम्मीद ने नुकसान को सीमित कर दिया।

एशियाई बाजार में चांदी 1.39 प्रतिशत गिरकर 33.33 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\