जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की गिरावट, चांदी 500 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

सोमवार को सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि, चांदी 500 रुपये की तेजी के साथ 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी मंगलवार को 100 रुपये घटकर 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 2,628.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी - जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘‘छुट्टियों की वजह से कम कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में स्थिरता रही और पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद कीमतों में मजबूती देखी गई। हालांकि, विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने से कीमतों पर दबाव बना रहा।’’

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, क्रिसमस की छुट्टियों से पहले इस सप्ताह कारोबार का आकार अपेक्षाकृत शांत दिखा।

गांधी ने कहा कि शुक्रवार की गिरावट के बाद अमेरिकी डॉलर में सुधार कीमती धातुओं के लिए एक प्रतिकूल स्थिति है।

हालांकि, विदेशी बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.13 प्रतिशत गिरकर 30.15 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू