जरुरी जानकारी | कमजोर मांग, आयात शुल्क में कटौती के कारण सोना 650 रुपये और टूटा, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय बाजार में बुधवार को सोने का भाव 650 रुपये घटकर 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग और वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट जारी रही।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई स्थानीय बाजार में बुधवार को सोने का भाव 650 रुपये घटकर 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग और वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट जारी रही।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सोना 3,350 रुपये की गिरावट के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।

इस बीच, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650-650 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय सरकार द्वारा सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती के कदम को दिया। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया।

पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस-शोध मानव मोदी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में घरेलू मोर्चे पर सोने और चांदी में गिरावट आई, क्योंकि वित्त मंत्री ने आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की, जिससे बाजार ‘हैरान’ हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, कॉमेक्स में कीमतों में तेजी आई, जिससे घरेलू कीमतों के साथ इसकी असमानता बढ़ गई।’’

इसके अलावा, घरेलू कीमतों को भी शुल्क कटौती के पूर्ण प्रभाव को पचाने और कॉमेक्स के साथ समानता पर आने में कुछ समय लग सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना छह डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,461.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कॉमेक्स सोने की कीमतें मंगलवार को चार दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए 2,400 डॉलर से ऊपर रहीं, क्योंकि बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर कटौती पर स्पष्टता का इंतजार कर रहा था।

न्यूयॉर्क में चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 29.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\